गंदे नाले में से रेस्क्यू कर जेसीबी मशीन से निकाला सांड
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे के गोविन्द देवजी मंदिर के पीछे स्थित बारलाबास मौहल्ले में गंदे नाले में गिरे नंदी महाराज को नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देशन पर नगरपालिका कर्मचारी जूगनू तंबोली ने जेसीबी मशीन की सहायता से रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर मुक्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बारलाबास मौहल्ला निवासी मुंशी लाल गुप्ता ने नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया को नाले में नंदी के गिरने की सूचना दी इस पर दुहारिया ने जूगनू तंबोली रेस्क्यू टीम को अवगत कराया। सूचना मिलने पर जूगनू तंबोली मौके पर पहुंचे जहां पर उसने जेसीबी मशीन की सहायता से नंदी को निकाल कर मुक्त कर दिया।