कार चालक ने बाईक को टक्कर मारी बाईक पर सवार दंपती की मौत मामला दर्ज , चालक को पुलिस को सौंपा
अलवर (अनिल गुप्ता)
सोमवार रात तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक युवक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। युवक की कार भी एक पोल से टकराकर रुक गई। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हादसा शिवाजी पार्क मोड़ पर हुआ। मृतकों की पहचान शिवाजी पार्क निवासी सतीश विजय और उनकी पत्नी पिंकी विजय के रूप में हुई है। दोनों त्रिपोलिया महादेव मंदिर से दर्शन ही कर घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में बैठा युवक बेतहाशा रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पहले उसने एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद सामने से बाइक पर आ रहे दंपती को चपेट में ले लिया। बाइक से टकराने के बाद कार पोल से टकराकर रुक गई। जिसके बाद मौके पर जमा लोगों ने युवक को पकड़ लिया। जो बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। उसे शिवाजी पार्क थाना पुलिस को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने देर रात अपूर्व पुत्र दीपक निवासी हसन खां मेवात नगर के खिलाफ लापरवाही से ड्राईविंग कर हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक दंपती का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


