तुलसी व गौ माता का सनातन धर्म में महत्व व तुलसी के पौधो का कल होगा वितरण

कक्षा 10 व 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान भी किया जावेगा।

Jun 24, 2025 - 14:09
 0
तुलसी व गौ माता का सनातन धर्म में महत्व व तुलसी के पौधो का कल होगा वितरण

गोलाकाबास (रितीक शर्मा) सर्व समाज जागृति संघ जयपुर के तत्वाधान में सनातन धर्म में तुलसी और गौ माता का बहुत महत्व है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और गौ माता को 'गौ माता' के रूप में पूजा जाता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और गौ माता का दूध, घी, मूत्र और गोबर सभी को पवित्र एवं भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग माना जाता है। तुलसी के पौधों का वितरण एक शुभ कार्य है जो लोगों को धार्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ता है। यह पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।  इस महत्व को ध्यान में रखते हुए एक आयोजन किया जावेगा।

संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम गोलाकाबास कस्बे के टैगोर पब्लिक स्कूल में कल बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक होगा जिसमे तुलसी लगे गमले महिलाओं को वितरित किये जायेंगे तथा कक्षा 10 व 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान भी किया जावेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................