जिले में 80 से अधिक आधार केंद्रों पर मिल रही नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेशन, व्यक्तिगत जानकारी अपडेट जैसी सुविधाएं:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
कोटपूतली-बहरोड़, 30 जून (भारत कुमार शर्मा) जिले में आधार नामांकन केंद्रों पर निगरानी और मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर गठित जिला आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने सभी रजिस्ट्रार (डाक विभाग, बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी , महिला और बाल विकास, शिक्षा विभाग और सीएससी) को अपने आधार केंद्रों पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें की आधार संचालक ऑपरेटर आमजन से निर्धारित राशि ही लेकर सेवा प्रदान करें, अनियमितता या अधिक शुल्क वसूलने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाए और जहा पर आधार केंद्रों की कमी है वहा आधार ऑपरेटर नियुक्त कर केंद्र की स्थापना की जाए ताकि आमजन आधार से संबधित कार्य नजदीकी केंद्र पर से करवा सकें।
आधार केंद्र पर मिलने वाली सुविधा एवं शुल्क
एसीपी सूचना प्रौद्योगकी विभाग सुनील मीणा ने बताया कि वर्तमान में आधार केंद्रों पर नए आधार कार्ड नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन निशुल्क है. उन्होंने बताया कि अनिवार्य बायोमेट्रिक हर 10 साल में करवाया जाना है साथ ही बायोमेट्रिक अपडेशन के 100 रुपए और डेमोग्राफिक (नाम , पता, जन्म दिनांक, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य ) अपडेशन के 50 रुपए निर्धारित है. उन्होंने कहा कि यूआईडीआईए द्वारा शुल्क निर्धारित कर रखी है आधार कार्ड की स्थिति जानने और शिकायत के लिए 1947 पर कॉल किया जा सकता है साथ ही शिकायत 181 पर भी दर्ज की जा सकती है. अन्य किसी प्रकार कि जानकारी के लिए सूचना एवं प्रौद्योगकी विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
जिले में संचालित आधार केंद्र
एसीपी जिले में वर्तमान में 80 से ज्यादा आधार केंद्र संचालित है जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आधार केंद्र की स्थापना की गई है. उन्होंने बताया कि बानसूर में पंचायत समिति, तहसील, उप जिला अस्पताल, नगरपालिका कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय और विभिन्न ग्राम पंचायत भवन जैसे बालावास, गिरूंदी, बहरामका बास, रामपुर, रसनाली, हमीरपुर, हरसौरा में आधार केंद्र संचालित है।
उन्होंने बताया कि नारायणपुर में पुरानी तहसील परिसर, ग्राम पंचायत भवन ज्ञानपुरा, कराणा, चतरपुरा में आधार केंद्र संचालित है तथा बहरोड़ में पंचायत समिति, नगरपालिका, उपखंड अधिकारी कार्यालय, कृषि कार्यालय, ग्राम पंचायत भवन बर्डोद, बसाई, रामसिंहपुरा, भगवानी, मोहमदपुर में संचालित है. नीमराना में पंचायत समिति , नगरपालिका और ग्राम पंचायत भवन अकलिंमपुर, शाहजहॉपुर, माजरी कला खुंडरोड़ में संचालित है. विराटनगर में पंचायत समिति और नगरपालिका, ग्राम पंचायत भवन मेड, भाबरू, सोथाना, नवरंगपुरा में केंद्र संचालित है।
कोटपुतली में नगरपालिका, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत भवन बसई जयसिंहपुरा, नरहेडा, रायकरनपुरा में, पावटा में पंचायत समिति, ग्राम पंचायत भवन भांकरी, राजनौत, तुलसीपुरा, भुरी मजान में संचालित है इसके साथ ही जिले के डाक विभाग द्वारा भी पोस्ट ऑफिस कार्यालयों जैसे बानसूर, बहरोड़, कोटपुतली, माजरी कलां, शाहजहॉपुर, पावटा, प्रागपुरा में आधार की सेवा उपलब्ध करवा रखी है।
उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा भी एसबीआई कोटपुतली, एसबीआई बहरोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा बहरोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा विराटनगर और यूको बैंक में भी आधार केंद्र संचालित है जिले में आमजन अपनी सुविधनुसार नजदीकी आधार से संबधित कार्य करवा सकते है।