पंचायती पुस्तकालय के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा निर्वाचित

Mar 13, 2023 - 18:41
 0
पंचायती पुस्तकालय के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा निर्वाचित

गोलाकाबास (अलवर, राजस्थान/ रितीक शर्मा) रविवार को राजगढ़ कस्बा में स्थित पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार  शर्मा रिटायर्ड प्राचार्य ने बताया की अध्यक्ष पद पर एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा निर्वाचित हुए हैं। तथा उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार नंद लाल  बैरवा,राम रतन तांबी, प्रवीण कुमार शर्मा, को निर्वाचित घोषित किया गया है। सचिव पद पर शेखर तमोली निर्विरोध निर्वाचित तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम नारायण मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उप कोषाध्यक्ष पद पर शेखर वशिष्ट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा रिटायर्ड प्राचार्य ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निर्वाचित घोषित होने पर प्रमाण पत्र दिए। तथा निर्वाचित सभी सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 अंत में संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा द्वारा सभी उपस्थित प्रबंधकारिणी के सदस्यों का एवं निर्वाचन अधिकारी का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र माथुर किट्टू,वीरेंद्र कुमार शर्मा,वीरेंद्र कुमार दाधीच, मदन लाल शर्मा, राजेश कुमार शर्मा ,राजेश कुमार शर्मा ठेकेदार,बलराम अग्रवाल, जगदीश प्रसाद  शर्मा, अनिल पटवारी प्रीति विजय, नागराज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है