मांडीगढ- गुरु पूर्णिमा पर दो दिन भजन, पूजन और महाप्रसादी

Jul 7, 2025 - 12:50
 0
मांडीगढ- गुरु पूर्णिमा पर दो दिन भजन, पूजन और महाप्रसादी

तखतगढ़ (बरकत खान) माडीगढ कस्बे के श्री श्री1008 हुकमभारतीजी महाराज मांडिगढ आश्रम में 9 और 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव होगा। श्री श्री 1008 हुकम भारती जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन होगा। श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई को शाम 4 बजे से गुरूपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत होगी रात 8:15  बजे से एक शाम गुरुदेव के नाम भजन संध्या होगी। इसमें मुंडारा के भजन गायक मनोहरप्रजापति एंड पार्टी हरि भजन और गुरुभजनो कि प्रस्तुतियां देंगे जिसमे  गुरुभक्तों द्वारा नृत्यों की प्रस्तुतिया देंकर धूमधाम हर्षोलाश के साथ 10 जुलाई को सुबह शुभ मुहूर्त में हुकमभारतीजी महाराज कि अगुवाई में गुरु पूजन होगा। इसके बाद महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मांडीगढ आश्रम गुरुआश्रम के गुरु शिष्य श्री श्री सुरेशभारतीजी एवँ माण्डीगढ़ गांव और आसपास के गांवों के कई धर्मप्रेमी जुटे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................