लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए किया ले आउट

Jul 7, 2025 - 14:21
 0
लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए किया ले आउट

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर के सौंदर्यीकरण हेतु 7 जुलाई 2025 सोमवार कोे लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए ले आउट किया गया। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के सामने लॉन तथा रोड के सहारे दोनों तरफ हेज व फूलों की क्यारिया तथा बोतल पाम पौधो के रोड साइड एवेन्यू लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि छात्रावास सडक पर पिछले वर्ष अशोक व मोलसरी के पौधे लगा दिये गये थे, जिनकी बढवार अच्छी है। इन पौधों के बीच में वौगन विलिया, कनेर व गुडहल लगाये जायेंगे। गुलाब, क्रोटोन, एवलीफा, लेवेण्डर, क्रिशमिश ट्री, रबर प्लांट आदि भी महाविद्यालय की सजावट हेतु लगाये जायेगें। यह कार्य जुलाई माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के  लिए वर्षा ऋतु सर्वोत्तम है। लैण्ड स्केप टीम में डॉ. शंकर लाल यादव, फार्म मैनेजर रामशंकर मीना और दीपक मीणा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................