सारस चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में मैनेजर और ग्राहकों में मारपीट, शराब पिलाने की जबरदस्ती से बढ़ा विवाद

Dec 9, 2025 - 14:35
 0
सारस चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में मैनेजर और ग्राहकों में मारपीट, शराब पिलाने की जबरदस्ती से बढ़ा विवाद

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  सारस चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में  मैनेजर और कुछ ग्राहकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्राहक मैनेजर पर शराब पिलाने का दबाव बना रहे थे। मैनेजर द्वारा मना करने पर विवाद बढ़ गया और ग्राहकों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान मैनेजर को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से हमला किया गया। घटना का पूरा वीडियो रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रेस्टोरेंट पहले भी कई विवादों में रहा है और यहां झगड़े की घटनाएँ अक्सर सामने आती रही हैं। लगातार बढ़ते विवादों के कारण आस-पास के व्यापारी और लोग भी परेशान हैं।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................