दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी.ए. प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा की अंतिम तिथि 16 जुलाई कर दी है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि वरीयता तथा प्रथम प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाना है तथा उसके उपरांत ईमित्र पर निर्धारित शुल्क जमा करानी होगी। प्रथम वर्ष प्रवेश समिति प्रभारी साक्षी जैन ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 में बी.ए. प्रथम वर्ष में 200 सीटों पर प्रवेश के लिए 149 विद्यार्थियों की वरीयता सूची तथा 331 विद्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी की गई है, जिसमें से अभी तक केवल 205 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन करवाया है। विद्यार्थी को विद्यालय से टीसी और चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ है तो भी दस्तावेज सत्यापन आवश्यक है। वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित नहीं होंगे ऐसे विद्यार्थियों को प्रथम प्रवेश सूची में स्थान नहीं दिया जा सकेगा।


