सात दिवसीय स्किल एवं कम्युनिकेशन स्किल कार्यशाला का समापन हुआ

Dec 4, 2025 - 11:43
 0
सात दिवसीय स्किल एवं कम्युनिकेशन स्किल कार्यशाला का समापन हुआ


खैरथल (हीरालाल भूरानी )  गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज टपूकड़ा में आयोजित सात दिवसीय  स्किल्स एवं कम्यूनिकेशन स्किल्स कार्यशाला 04 दिसंबर 2025 को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। समापन सत्र के दौरान छात्राओं ने कार्यशाला में अर्जित कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे उनके व्यक्तित्व में आए सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दिए।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रोफ़ेसर मनोज कुमार चोपड़ा तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रोफ़ेसर सुनील दत्त ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित छात्राओं को श्रेष्ठ प्रतिभागी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नंदी संगठन के मुख्य प्रशिक्षक संजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरक और उपयोगी सिद्ध हुआ।
समापन समारोह में कॉलेज के संकाय सदस्य—
*प्रोफ़ेसर डॉ. रमेश चन्द, * प्रोफ़ेसर डॉ. उमा शर्मा,  प्रोफ़ेसर डॉ. प्रियंका गुप्ता,  प्रोफ़ेसर मंजू गुर्जर,  वसीम  उपस्थित रहे और सभी ने छात्राओं को इन सॉफ्ट स्किल्स का निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज टपूकड़ा की यह पहल छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि और करियर उन्मुख कौशलों को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है