मोहन बाग के पास अज्ञात बदमाश आंखों में मिर्ची का पाउडर झोककर पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार

Jul 16, 2025 - 07:04
 0
मोहन बाग के पास अज्ञात बदमाश आंखों में मिर्ची का पाउडर झोककर पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार

मुंडावर (देवराज मीना)  मुंडावर कस्बे स्थित एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील पुत्र मल्लाराम यादव निवासी गांधीनगर (सुमेर की ढाणी) मंगलवार की रात्रि करीब 9:30 बजे एजेंसी से सिलेंडर की बिक्री के पैसे लेकर अपने घर जा रहा था। जहा मोहन बाग के पास अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर सुनील की आंखों में मिर्ची का पाउडर झोककर पैसों से भरा बैग जिसमें करीब सवा लाख रुपए की राशि बताई जा रही है को लेकर फरार हो गए। मिर्ची डालने के बाद सुनील आवाज भी लगाई लेकिन बारिश की वजह से कोई सुन नहीं पाया। जैसे तैसे पीड़ित सुनील घटनास्थल से करीब करीब 100 मीटर दूरी पर अपने घर पहुंचा जहां उन्होंने अपने परिजनों को अपनी आप बीती सुनाई। तत्काल ही परिजन उसे अस्पताल ले आये। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। नाकाबंदी भी कार्रवाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................