महाविद्यालय गोविंदगढ़ में छात्राओं को मिली स्कूटी ,छाई खुशी की लहर
गोविन्दगढ़, (अलवर) राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ में सत्र 2022-23 की देवनारायण व कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना के तहत महाविद्यालय की कुल 12 छात्रों को स्कूटी प्राप्त हुई ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार महोलिया ने बताया कि देवनारायण व कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना सत्र 2022-23 की 12 छात्राओं को जीडी कॉलेज अलवर से स्कूटी प्राप्त हुई है । स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्रों में आरती गुर्जर, अमीषा पटेल, क्षमा, लक्ष्मी, मुनफिदा ,नीतू सिंह, निशा मीना, पायल कुमारी ,प्रीति , सीमाबाई शैफाली गुर्जर एवं सुनीता है । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त कार्मिकों ने बालिकाओं को स्कूटी मिलने पर बधाई दी ।