शिविर में कांवड़ियों के लिए खानपान,स्नान, चिकित्सा और विश्राम की सुविधा
मुंडावर ( देवराज मीणा) राव वीरेंद्र सेवा संघ व भीमराज यादव करनीकोट सामाजिक कार्यकर्त्ता के तत्वाधान में सोडावास कस्बे के अजरका मार्ग पर राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के सामने कावड़ सेवा शिविर शुरू किया गया । संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व भीमराज यादव करनीकोट ने बताया की हरिद्वार, गंगोत्री और नीलकंठ से शिव भक्त कावड़ लेकर अपनी गंतव्य की ओर जा रहे हैं। उनके लिए शिविर में खान-पान, स्नान, चिकित्सा और विश्राम की सुविधा दी जा रही है। शिविर की शुरुआत बाबा धोकलनाथ आश्रम के संत शुभनाथ महाराज के सानिध्य में की गई।
पंडित अनिल शर्मा ने विधिवत पूजन किया। शिविर में बिजली, पानी,चिकित्सा,भोजन और विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई है। शिविर का टेंट वाटफ्रूफ बनाया गया हैं। यह शिविर शिवरात्रि तक दिन-रात चलेगा। कार्यक्रम में वीरेंद्र यादव भीमराज यादव करनीकोट, अनिल शर्मा सोडावास सामाजिक कार्यकर्ता, राजेश,कृष्ण, विजय, सरजीत, अमित, भूप सिंह चौधरी, राजपाल, अशोक,जसवंत, ख्यालीराम, पंकज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।