महुवा में बैंक ऑफ़ बडौदा के 118 वे स्थापना दिवस पर बैंक की शाखा को सजाकर बांटी मिठाई, बच्चों को स्टेशनरी किट भेंट कर किया वृक्षारोपण
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय पर पर शनिवार कोबैंक ऑफ बड़ौदा के 118 स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा महुवा शाखा को गुब्बारे व फूलों सेसजाकर अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा राजकीय मॉडल स्कूल नयागांव में वृक्षारोपण के साथसीएसआर के तहत बच्चों को 150 स्टेशनरी किट वितरण किए गए।
इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक हर्षांग पटेल, रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक गोपाल प्रसाद शर्मा, प्रबंधक मुनेंद्र गुप्ता, प्रबंधक मलकेश मीना और स्टाफ दिलीप सिंह गौड़ और मॉडल स्कूल प्रिंसिपल दिनेश मीना ने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बैंक ऑफ़ बडौदा
के 118 स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ़ बड़ोदा शाखा महुवा को गुब्बारे व फूलों से सजाकर ग्राहकों को मिठाई खिलाकर अधिकारी कर्मचारियों द्वारा150 स्टेशनरी किट बच्चों में बांटी गई है इसके लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं जिन्होंने सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की स्टेशनरी किट देकर मदद की है। इसके बाद विद्यालय परिसर में बैंक कर्मचारियों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर वृक्षों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया


