कीचड़ और डंफर से परेशान बच्चे पहुँचे तहसीलदार के पास: समस्या से कराया अवगत
नौगावा (छगन चेतीवाल) नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत चीड़वा के गाँव आलमपुर के सैकड़ों छोटे छोटे बच्चे इन दिनों ओवरलोड डंपरों के कारण होने वाली कीचड से परेशान है। छोटे छोटे बच्चे कभी थाने मे तो कभी तहसील के चक्कर काट रहे है। लेकिन कोई भी अधिकारी, कर्मचारी इन बच्चों की समस्या को हल नहीं कर पा रहा है।
आलमपुर से नौगावा सरकारी स्कूल मे पढ़ने आने वाले बच्चे सोमवार को नौगावा तहसील कार्यालय पहुँचे और तहसीलदार से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। एक छात्रा ने बताया की सुबह 6 बजे घर से निकलते है। 5 किलोमीटर चलकर स्कूल पहुंचते पहुंचते 8 बजे जाते है। कपडे और पैर कीचड़ से भर जाते है। लेट स्कूल जाने के कारण अध्यापिकाओ की डांट खाने को भी मिलती है। नौगावा तहसीलदार को सडक बनवाने एवं डंपरों पर रोक लगाने की गुजारिश की है।
गौतलब है की शनिवार को भी छोटे छोटे बच्चों ने नौगावा थाने मे डंपरों के कारण सड़क पर हो रही कीचड़ एवं उनसे कपडे व किताबें खराब होने की समस्या बताकर आवश्यक कार्यवाही की विनती की थी।
नौगावा तहसीलदार मांगीलाल मीणा ने बताया की आलमपुर से नौगावा स्कूल आने वाले बच्चे डंपरों के कारण रास्ते मे हो रही कीचड की समस्या लेकर आए थे। और सड़क बनवाने की माँग की। सम्बंधित विभागों के अधिकारियो को अवगत करा दिया है। जल्द ही बच्चों की समस्या का समाधान करने के प्रयास करेंगे

