एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया बरगद का पेड़ , हरियालो राजस्थान के तहत किया वृक्षारोपण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) जमात के पास स्थित श्रीमती मिश्री देवी सत्यनारायण खेराडी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर के संस्था प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने पौधारोपण किया। शर्मा ने पाली डूंगरी स्थिति श्रीमती मिश्री देवी सत्यनारायण खैराड़ी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर उदयपुरवाटी के खुले परिसर में बरगद के पौधे का रोपण किया। इन्होंने पौधे की सुरक्षा हेतु जाल भी लगाया।

