आयुष्यान आरोग्य मंदिर दीवली योग प्रशिक्षक ने जौनाखेडा भय राजकीय विद्यालय में कराया योग
लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) अलवर के लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के आयुष्यान आरोग्य मंदिर दीवली योग प्रशिक्षक दुष्यंत कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जौना खेडा भय में योग सत्र का आयोजन किया ।
योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी आदि प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार, योगिक मूवमेंट्स, चक्रासन हलासन उत्तानपादासन सर्वांगासन शीर्षासन सहित समस्त फिजियोलोजिकल , फ्रिजिकल एवं साइकोलोजिकल तनाव को दूर करने के अभ्यास कराए। आहार में देशी गोमाता का दूध लेने की प्रेरणा दी, नीम गिलोए आँवला ऐलोवेरा हल्दी तुलसी एवं व्हीटग्रास में विद्यमान औषधीय गुणों की जानकारी प्रदान की ।योग सत्र की समाप्ति पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भगवान सहाय मीना ने कहा कि योग शरीरिक एवं मानसिक रूप से समृद्ध बनाता है । इसलिए योग हमें नियमित रूप से करना चाहिए ।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक रविप्रकाश ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिम्प्टोमैटिक एवं सिस्टेमिक ट्रीटमेंट - आधुनिक चिकित्सा विज्ञान सिम्टम्स पर आधिरित चिकित्सा प्रणाली का संवाहक है , वहीं योग एवं आयुर्वेद सिस्टम को संतुलित करके समस्त रोगों को निर्मूल करने का विज्ञान है । मलेरिया एवं टी.बी आदि बिमारियों को छोड़कर एलोपैथी में हाइपर टेंसन , डाइबिटीज , अस्थमा व थायराइड आदि व्याधियों को मेन्टेन करने के लिए दवा दी जाती है ।
इन बिमारियों का परमानेंट क्योर एलोपैथी में नहीं है जबकि योग एवं प्राकृतिक जीवन शैली के द्वारा बीपी, थाइराइड व अस्थमा जैसी बीमारियाँ क्योर हो जाती हैं । प्राणायाम को हम दो भागों में विभक्त कर सकते हैं इस अवसर पर समय सिंह गुर्जर गोविंद सोनी अंकित शर्मा सुखदेव फौजदार मनीष फैजान दिलसान अरविंद पूजा काजल आदि मौजूद रहे। मिडिया को यह सारी जानकारी केदारनाथ शर्मा के द्वारा दी गई है।


