शादी समारोह में गया था चालक: मानकी क्रेशर जोन के केसीसी प्लांट के अंदर खड़ा डंफर चोरी

2 दिन बाद आने पर मालूम चलने के बाद इधर-उधर तलाश के बाद आज कराया मामला दर्ज

Mar 1, 2022 - 15:21
 0
शादी समारोह में गया था चालक: मानकी क्रेशर जोन के केसीसी प्लांट के अंदर खड़ा डंफर चोरी

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) रामगढ़ थाने के जखोपुर गांव के अल्ताब पुत्र नूर खां जाति मेव ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें लिखा है कि प्रार्थी ने डम्फर ले रखा है उस  डम्फर को पर रिश्तेदार यूसुफ चालक रहता है ।डम्फर को माणकी जोन में चलाता है। डंपर को मानकी के केसीसी क्रेशर पर खड़ा कर 26 फरवरी को मैं और मेरे रिश्तेदार शादी में गए हुए थे। 2 दिन बाद आने पर डंपर खड़ा नहीं मिला इसके बारे में इधर उधर खूब तलाश की किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने के बाद प्रार्थी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अब रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने को लिखा है।
इस बारे में एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली की केसीसी क्रेशर से एक डम्फर चोरी हो गया है। सूचना पर हम केसीसी क्रेशर गए तो वहां मालूम चला कि अल्ताफ पुत्र नूर का का डंपर चोरी हो गया है जिस पर चालक युसूफ रहता था दोनों ही शादी में गए हुए थे आने पर उन्हें मालूम चला और कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर हमारे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है