कांवड़ियों की मौत को लेकर विद्युत विभाग के 2 कर्मचारियों को किया निलंबित

Jul 23, 2025 - 12:47
Jul 23, 2025 - 12:59
 0
कांवड़ियों की मौत को लेकर विद्युत विभाग के 2 कर्मचारियों को किया निलंबित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) बिचगांव में कांवड़ियों की बिजली करंट से हुई दो व्यक्तियों की मौत को लेकर दर्दनाक दुर्घटना से हुए घायल दो दर्जन से अधिक महिला पुरुषो की सूचना मिलने पर वन मंत्री संजय शर्मा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बना राम मीणा घड़ी सवाई राम हॉस्पिटल एवं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वन मंत्री ने घटनास्थल बिचगांवा पहुंचकर ग्राम वासी एवं पीड़ितों के परिवार जनों से वार्ताकर कहां की यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। ग्रामवासियों एवं पीड़ित परिजनों की मांग पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित  जेईएन एवं लाइनमैन को उच्च अधिकारियों से वार्ता कर निलंबित मौके से ही करवाया गया। एईएन पर कार्यवाही की मांग की है

मामले से जुडी पुरानी खबर - विधुत तारों में करंट दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: 30 से ज्यादा झुलसे, 3 की हालत गंभीर -

साथ ही मृतक परिवारों को ₹5,00,000 की आर्थिक सहायता विद्युत विभाग से एवं ₹5,00,000 की राशि चिरंजीवी योजना के अंतर्गत स्वीकृत करवाई गई। — कुल ₹10 लाख की राहत राशि घोषित की गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार तुम्हारे साथ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। 
इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मांगीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने पीड़ित एवं ग्राम वासियों से वार्ता की एवं लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल में पीड़ित लोगों से वार्ता की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................