गौसरपंच सम्मान समारोह 27 जुलाई को बिदरका विद्यालय ( गोठडा ) मे होगा आयोजित

Jul 23, 2025 - 12:48
 0
गौसरपंच सम्मान समारोह 27 जुलाई को  बिदरका विद्यालय ( गोठडा ) मे होगा आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन )तहसील क्षेत्र के ग्राम बिदरका का मे 27 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे गो सरपंच सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि गो सांसद सुरेंद्र सिंह अचलपुरा दौसा लोकसभा क्षेत्र गोसांसद प्रहलाद मीना लोक सभा क्षेत्र करौली गोसांसद भानु प्रताप पारीक लोक सभा क्षेत्र सवाई माधोपुर गो जिला प्रमुख राजेश कुमार शर्मा गो विधायक थानागाजी महन्त प्रकाश दास महाराज गो विधायक राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधान सभा क्षेत्र अजय महाराज कठूमर विधान सभा क्षेत्र गो विधायक रूप नारायण सैन अलवर ग्रामीण गो विधायक हेमंत कुमार मीना अलवर शहर गो विधायक लक्ष्मण कुमार शर्मा सहित समस्त गो विधायक गण अलवर लोक सभा क्षेत्र मौजूद रहेंगे। इस समारोह मेंअलवर  संसदीय क्षेत्र में पहली बार गो सरपंचों की नियुक्ति की जाएगी।
इस समारोह का मूल उद्देश्य गौमाता की सेवा करना और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। यह विंग विपरीत परिस्थितियों में घायल गायों तक पहुंचने और उन्हें समय पर मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी लेगी। उनके चारे की व्यवस्था करने से लेकर उन्हें स्वास्थ्य सहायता और सही उपचार प्रदान करने सक्रिय रूप से काम करेंगे। गो सेवा प्रमुख अलवर लोक सभा क्षेत्र राज कुमार मीना ने सभी गो भक्त सेवक एवं गोरक्षक को इस समारोह में पहुंचने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................