राजस्थान में एक और स्कूल में दुर्घटना: सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

गनीमत यह रही कि रविवार होने के चलते स्कूल की छुट्टी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. लेकिन पूरे बांसवाड़ा जिले में दर्जनों विद्यालय भवन जर्जर पड़े हैं

Jul 27, 2025 - 15:39
Jul 27, 2025 - 15:40
 0
राजस्थान में एक और स्कूल में दुर्घटना:  सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

झालावाड़ हादसे के बाद प्रदेशभर से स्कूलों की बिल्डिंग ढहने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर मोना डूंगर के सरकारी स्कूल की भी छत के आगे हिस्सा (छज्जा) गिर गया है. गनीमत यह रही कि रविवार होने के चलते स्कूल की छुट्टी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पूरे बांसवाड़ा जिले में दर्जनों विद्यालय भवन जर्जर पड़े हैं. ऐसे में मोना डूंगर की इस तस्वीर ने हर किसी को परेशान कर दिया है. आशंका जताई जा रही है कि छुट्टी नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी. घटना की सूचना मिलते ही सल्लोपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया.

  • लंबे समय से खराब हालत में था भवन

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनकी पढ़ाई भी बाधित न हो.

  • 200 से ज्यादा स्कूलों की यही हालत

बांसवाड़ा जिले में 200 से अधिक सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं, जिससे भविष्य में और भी बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है. इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की भवन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

  • जिले में कई सरकारी स्कूलों की इमारतें हैं वर्षों पुरानी
घटना ने एक बार फिर मानसून के मौसम में जर्जर स्कूल भवनों की खस्ताहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। हाल ही में झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के 2 दिन बाद बांसवाड़ा में इस तरह की घटना चिंता बढ़ाने वाली है। जिले में कई सरकारी स्कूलों की इमारतें वर्षों पुरानी हो चुकी हैं और लगातार उपेक्षा के कारण अब जानलेवा बनती जा रही हैं।
  • जर्जर सरकारी स्कूलों की मरम्मत कराए सरकार
वहीं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से मांग की गई है कि जिले में जितने भी सरकारी स्कूल जर्जर हो चुके हैं, उनकी पीडब्ल्यूडी से जांच कराई जाए। इसके बाद सभी स्कूलों की मरम्मत कराई जाए। यह मांग संगठन मंत्री दिलीप पाठक, मंत्री जयदीप पाटीदार के साथ ही अन्य अधिकारियों ने की है। मीडिया प्रभारी जनक भट्ट ने बताया कि अब भी समय है जब सरकार जल्द यह कार्य करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................