झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद रामगढ़ क्षेत्र के सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सरकारी भवनों की स्थिति का लिया गया जायजा
रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा ) झालावाड़ के एक गांव के स्कूल में हुए हादसे के बाद अब प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा दूसरे दिन भी सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सरकारी भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया।
जिसमें आज कस्बा अलावडा़ के सीनियर सैकेंडरी विद्यालय, महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालयों व कस्बे की आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया उसके बाद नंगली गांव, मिलकपुर ग्राम पंचायत और सैंथली में सरकारी भवनों, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार की गई साथ ही संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तहसीलदार अंकित गुप्ता द्वारा एमजी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं से शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तो कक्षा 11 के साइंस विषय की बालिकाओं ने कहा कि विद्यालय में लेक्चरर नहीं है अध्यापकों द्वारा आनलाइन मोबाइल पर पढ़ाया जाता है। साथ ही मालपुर रोड पर कोआपरेटिव सोसायटी के पुराने गोदाम के आगे अतिक्रमण कर फल-सब्जी विक्रेताओं को तुरंत प्रभाव से जगह ख़ाली करने के आदेश दिए।
गठित टीम में तहसीलदार अंकित गुप्ता,आई एल आर रामेश्वर दयाल,समसा के कनिष्ठ अभियंता मिठनलाल प्रजापत, पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता राहुल, के अलावा ग्राम पंचायत सरपंच जुम्मा खान, ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार जाटव,नरेगा सहायक मुल्खराज, समाज सेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता शशीकांत शर्मा, कृष्ण कालरा मौजूद रहे। विद्यालयों में संस्था प्रधान सतपाल सिंह और सुरेन्द्र यादव उपस्थित मिले।
ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार जाटव ने बताया कि कस्बे के प्राचीन और जीर्ण-शीर्ण हालत के भवनों के मालिकों को नोटिस जारी भवन की मरम्मत या गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं और जीर्ण-शीर्ण मकानों पर चेतावनी लिखवाई गई जिससे इनके आसपास कोई ना जावे साथ ही मालपुर रोड पर अतिक्रमण करने वाले फल सब्जी विक्रेताओं को तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण हटा जगह ख़ाली करने को कहा है यदि नहीं हटाएंगे तो प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटवाएगा और हर्जे खर्चे की वसूली अतिक्रमियों से की जाएगी। यंहा वाहनों का आवागमन अधिक होने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

