टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खैरथल में पोषण किट वितरण की शुरुआत, खैरथल में 1115 मरीजों को मिलेगा लाभ

Jul 28, 2025 - 14:28
 0
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खैरथल में पोषण किट वितरण की शुरुआत, खैरथल में 1115 मरीजों को मिलेगा लाभ

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सैटेलाइट अस्पताल खैरथल में निशुल्क पोषण किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविन्द गेट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के पहले दिन 300 टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान की गई। यह वितरण 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें जिलेभर के कुल 1115 टीबी मरीजों को यह लाभ मिलेगा।

पोषण किट में शामिल सामग्रीः

  • चावल - 3 किलो
  • मिक्स दाल – 1 किलो
  • सरसों का तेल - 1 किलो
  • चना भूंगड़ा – 500 ग्राम
  • गुड़ – 1 किलो
  • साबुत मूंग – 500 ग्राम
  • साबुत सोयाबीन – 500 ग्राम

इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि पोषण किट के माध्यम से रोगियों को शारीरिक बल मिलेगा जिससे उपचार में तेजी आएगी।
कार्यक्रम के समन्वयक अधिकारियों ने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों से आह्वान किया है कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट वितरण में सहयोग करें और "टीबी मुक्त भारत" अभियान को सशक्त बनाएं। यह अभियान न केवल मरीजों के लिए राहत देने वाला है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर जनसहभागिता का भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................