हज आवेदन की तारीख बढ़ाने कि मांग की
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के हज आवेदन भरने का काम इस बार 7 जुलाई से शुरू हुआ और आखरी तारीख 31 जुलाई 2025 रखी गई। सेंट्रल हज कमेटी मुम्बई के द्वारा ऑनलाइन हज आवेदन करने कि तारीख बहुत ही जल्दी में शुरू किया और हज कमेटी की जिस साईड पर आवेदन किये जा रहे हैं वो साईड भी ठीक से काम नहीं करने और धीमी गति से कार्य करने की वजह से डॉक्यूमेंट अपलोड करने में टाइम लग रहा है। हाजी शाहिद मोहम्मद पुर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि अधिकतर हज यात्रियों के पासपोर्ट रिन्यू के लिए दिये हुए है। क्योंकि सेंट्रल हज कमेटी के द्वारा पासपोर्ट की वैलिडिटी तारीख 31 दिसम्बर 2026 तक रखी गई है और अधिकतर हज यात्रियों के पासपोर्ट सेंट्रल हज कमेटी द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार दिसंबर से पहले खत्म हो रहे हैं। इस कारण से पासपोर्ट रिन्यू के लिए दे रखे हैं, बगैर पासपोर्ट के आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाऊंडेशन के ज़िम्मेदारो ने एक बैठक कर यह फैसला लिया गया कि सेंट्रल हज कमेटी मुम्बई के मुख्य अधिशासी अधिकारी से भी हज आवेदन करने की तारीख बढ़ाई जाने की मांग की जाये।