जिला निष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए जाये जिला कलक्टर

Jul 30, 2025 - 14:20
 0
जिला निष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए जाये  जिला कलक्टर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  30 जुलाई। जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए बेहतर क्रियान्वयन करने एवं विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए। 
जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2025 के तहत विद्यालयों की कक्षा 1 से 12 तक नामांकन दाखिला के लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति लाये, साथ नामांकन रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा परिणाम 2025 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार करने एवं संबंधित अध्यापकों से फीडबैक लिया जाए। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के शैक्षिक स्तर को अग्रणी जिलों की श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालयों में पौधारोपण कार्य को सौंदर्यकरण रूप दिया जाए, जिससे विद्यालय परिसर सुंदर हो सके। उन्होंने मिड डे मील एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बालक बालिकाओं को मिल्क पाउडर और खाद्यान्न वितरण करने में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने इंदिरा महिला शक्ति फीस पुनर्भरण योजना और आर टी आई का फीडबैक लेते हुए संबंधित निजी स्कूलों में बच्चों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रकरणों के निस्तारण करने निर्देश दिए। उन्होंने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को प्रोत्साहित कर नॉमिनेशन में प्रगति लाये।
जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से अपने क्षेत्र में पीएमश्री विद्यालयों, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों, स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, मिशन स्टार्ट एवं आईसीटी योजना और बालिका शिक्षा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की स्थिति, प्रगति करने एवं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलेभर में जर्जर, आंगनबाड़ी केद्रों, स्कूलों ,पुल, चिकित्सालय , सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित की गई है। यह टीमें लगातार केद्रों का निरीक्षण कर रही है और भवनों की स्थिति का मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें और आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए जायें। 
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा, डीईओ अतुल चतुर्वेदी, डीडी आईसीडीएस सिकरामाराम चोयल, सीबीईओ लखनपाल सिंह, रामफल मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................