वायु प्रदूषण नियंत्रण, निवारण एवं गुणवत्ता प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित

Jul 30, 2025 - 14:19
 0
वायु प्रदूषण नियंत्रण, निवारण एवं गुणवत्ता प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  30 जुलाई। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में एनसीआर से संबंधित मुद्दों एवं वायु प्रदूषण के नियंत्रण व निवारण हेतु वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिये विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित की गई। 
जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिये जारी की गई एडवाईजरी की पालना करते हुये सभी विभाग वायु की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये अभी से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण बढने की संभावना रहती है ऐसे मे कृषि उत्पादों को जलाने से रोकने के लिये कृषि विभाग किसानों कृषि उपज का उपयोग लेने के लिये प्रेरित करें। परिवहन एवं पुलिस विभाग वाहनों में वायु प्रदूषण के मापदण्ड की पालना करवाना सुनिश्चित करते हुये सरकार के निर्देशों की पालना करायें। उन्होंने नगर निगम, भरतपुर विकास प्राधिकरण एवं शहरी निकायों को वायु प्रदूषण को कम करने के लिये एनसीआर द्वारा समय समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशों की पालना करायें। आवश्यकता पडने पर वातावरण को शुद्ध रखने के लिये वायु में धूलकणों एवं प्रदूषण को कम करने के लिये पानी का छिडकाव आदि के लिये अभी से संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने नगर निगम, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी, प्रदुषण नियंत्रण मंडल, कृषि एवं वन विभाग को एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा समय समय पर एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिये की गई कार्यवाही की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। 
क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उमेश कुमार ने सीएक्यूएम-एनसीआर द्वारा जारी निर्देशों एवं विभिन्न बिंदुओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संबंधित हितधारक विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की स्थिति के साथ एजेंडावार बिंदुओं की भी जानकारी देकर अवगत कराया। इस अवसर पर निदेशक घना मानस सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................