शिवपुराण कथा के दौरान भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की उत्पत्ति की सुनाई कथा

Aug 4, 2025 - 14:11
 0
शिवपुराण कथा के दौरान भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की उत्पत्ति की सुनाई कथा

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मुर्राटा में स्थित जोगियों की ढाणी में शिवजी जी के मंदिर पर चल रही शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य योगी कमलेश नाथ ने भगवान कार्तिकेय व भगवान गणेश की उत्पत्ति की कथा सुनाई।  योगी ने शिवमहापुराण की कथा सुनाते हुए श्रोताओं को बताया कि भगवान भोलेनाथ का तेज जब पृथ्वी पर गिरा तो पृथ्वी व्याकुल हो गई। पृथ्वी को व्याकुल देख भगवान शिव के तेज को अग्नि ने खा लिया। ऋषियों की छः पत्नियों ने अग्नि को तप करके पा लिया।चूंकि शिव के तेज को अग्नि ने खा लिया था इसलिए ऋषियों की पत्नियां भी उस तेज को सहन न कर पाईं और गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया।मां गंगा भी भगवान का तेज नहीं सहन कर सकीं तब उन्होंने किनारे पर उगे हुए सरकंडों यानि सरपत मे भगवान शिव के तेज को फेंक दिया नदी किनारे फेंके गए उसी तेज से भगवान शिव के बड़े पुत्र स्कंद भगवान की उत्पत्ति हुई।चूंकि भगवान स्कंद का पालन पोषण छ कृतिकाओं ने किया इसीलिए कृतिकाओं द्वारा पालन पोषण किये जाने के कारण ही आगे चलकर इनका नाम भगवान कार्तिकेय पड़ा। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की उत्पत्ति के विषय में आचार्य जी ने श्रोताओं को कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान गणेश जी का जन्म माता पार्वती जी के शरीर के मैल हुआ है।भगवान गणेश जी का सिर भगवान शिव जी ने काट डाला था।पुत्र का सिर अपने पति द्वारा काट डालने से जब पार्वती अत्यधिक क्रोधित हो उठीं तब भगवान शिव ने हाथी का सिर काटकर भगवान गणेश जी के धड़ में लगा दिया। आचार्य ने उपस्थित श्रोताओं को विशेष बात यह बताई कि गणेश जी का वास्तविक सिर चंद्रदेव अपने पास उठा ले गए।इसी कारण गणेश चतुर्थी का ब्रत करने पर माताओं के द्वारा चंद्रमा का दर्शन करके अर्ध्य देने की परंपरा बनी है।माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए अर्ध्य देकर गणेश जी के वास्तविक स्वरूप की पूजा करती हैं।इसीलिए माताओं द्वारा किये ब्रत से उनके पुत्रों की रक्षा होती है।कथा प्रति दिन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। कथा का समापन 7 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................