पूजा की थाली सजा रखी है, मां तेरी ज्योत जगा... चौथ माता मंदिर में जागरण में बही भजन सरिता

Apr 7, 2026 - 17:16
 0
पूजा की थाली सजा रखी है, मां तेरी ज्योत जगा...  चौथ माता मंदिर में जागरण में बही भजन सरिता

सकट (अलवर) चौथ माता मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय वार्षिक मेले में माता का विशाल जागरण हुआ। जागरण के दौरान चौथ माता, संतोषी माता, शिवजी, हनुमान जी व भैरव बाबा की प्रतिमा की फूल बंगला झांकी सजाई गई। आयोजक जितेंद्र जांगिड़ व मुनेश शर्मा ने बताया कि जागरण कार्यक्रम की शुरुआत कस्बे के स्थानीय गायक कलाकार मधुसूदन पांचाल ने गणपत जी महाराज तुम्हारा क्या कहना,, गणेश वंदना व माता की भेंट मेरी अंबे जगदंबे भवानी सुनाकर की। माता के जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं ने पहले चौथ माता मंदिर में अपनी हाजरी लगाकर मत्था टेक मन्नत मांगी। गणेश वंदना के बाद अलवर की गायक कलाकार राधिका शर्मा ने माता का भजन मेरे सिर पर रख दो मैया अपने यह दोनों हाथ देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ,, श्याम बाबा का भजन मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने सहित हनुमान जी का भजन थारी जय हो पवन कुमार  भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

वही जयपुर के गायक कलाकार राहुल व्यास ने श्याम बाबा का भजन खाटू जी को टिकट कटा दे म्हारा बालम मैं तो बैठे रेल में जाऊंगी म्हारा श्याम धणी के व माता का भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व ले लो शरण में मैया दुनिया से हम हारे के सहित भैरू बाबा का भजन मतवालों भैरू आवेगो भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बजवाई वहि माता के जयकारे लगवाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंडावर के गायक कलाकार नितिन बृजवासी ने माता का भजन बैठी बैठी बिकट पहाड़ों में मेरी जय जगदंबे मैया व मेरा दिल यह पुकारे आजा अंखियों की प्यास बुझा जा व हनुमान जी का भजन बता दे हनुमान लंका कैसे जली भजन सुनाया।

वही नारनौल हरियाणा के गायक कलाकार विकास जांगिड़ ने माता का भजन पूजा की थाली सजा रखी है मां तेरी ज्योत जला रखी है वह शिव जी का भजन शिव नाम से है जगत में उजाला सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण के दौरान चौथ माता मंदिर में माता की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। जागरण का समापन प्रातः 4 बजे आरती के साथ किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को माता को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया जागरण में गांव सकट के अलावा गांवनारायणपुर जोनेटा,मंडावरी,नाथलवाडा, बीधोता,राजपुर बड़ा सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे । इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी, उमाशंकर मेहरवाल, गोपाल प्रसाद लाटा, रामकेश मीणा, सत्यनारायण महेश्वरी, मुकेश पांचाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है