एडवेंचर कैम्प में किया सम्मानित

Aug 8, 2025 - 13:24
 0
एडवेंचर कैम्प में किया सम्मानित

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वधान में आयोजित पांच दिवसीय साहसिक शिविर का आयोजन किया गया राजगढ़ के एच डब्ल्यू बी रोवर स्काउट लीडर नंदलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कैम्प के लिए ज़िला अलवर से तीन रोवर का चयन किया गया। कैम्प में लगभग 30 प्रकार की साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया l जिसमें जिला अलवर स्थानीय संघ राजगढ़ के ग्रुप सरिस्का ओपन रोवर क्रू के रोवर भूपेंद्र सिंह नरूका और मनमोहन बैरवा को शिविर संचालक रघुवीर सिंह लीडर ट्रेनर ने सफल घोषित किया एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सी.ओ. स्काउट अलवर राजेन्द्र प्रसाद मीना, ग्रुप लीडर मुकेश सैनी, सचिव अनुराग गौड़ और रोवर लीडर राकेश कुमार सैनी (साउथ वैस्टर्न रेलवे) मोहसिन खान, गुलाब, विवेक चौधरी व अतुल कुमार आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................