देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने अमरपुर में राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड क्षेत्र के ग्राम अमरपुर स्थित राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों सहित विद्यालय परिवार से बातचीत कर विद्यालय में बेहतर प्रबंधन करने पर जोर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसारओमप्रकाश भडाणा अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को दौसा जिले के अमरपुर, महुवा में संचालित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक माहौल, मूलभूत सुविधाएं, छात्रावास, भोजन व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य हरदेव पावटा ,समाज कल्याण विभाग के अधिकारीगण एवं गणमान्य पंच पटेल विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सरकार की मंशा के अनुरूप छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

