करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से रोष

Dec 6, 2023 - 12:55
 0
करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से रोष

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)   महुवा उपखंड मुख्यालय पर सर्वसमाज, राजपूत समाज और श्री राजपूत करणी सेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में हुई हत्या के विरोध में रोष की लहर है। 
गौरतलब है कि मंगलवार शाम करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह को जयपुर स्थित श्यामनगर में घर में घुसकर बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहां से उन्हें तुरंत मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से आहत श्री राजपूत करणी सेना महुवा, राजपूत समाज, सर्वसमाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष जाहिर किया।

 समाजसेवी गौपुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सर्वसमाज और राजपूत समाज के लिए सम्माननीय व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने गौसेवा, मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य भी किए हैं। सभी समाज में इस हत्या को लेकर रोष की लहर है।

महुवा से पंचायत समिति सदस्य कपिल सिंह रौत ने बताया कि यह समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सुखदेव सिंह ने समाज के हित में विभिन्न कार्य किए है और वे शानदार व्यक्तित्व के धनी थे।

खोहकलां निवासी शिव सिंह चौहान ने बताया कि समाज ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के रूप में एक हीरे को खोया है। वे हमेशा दीन, हीन, गरीब की आवाज बने हैं। हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं।

इसके पश्चात सभी समाज के लोगों, राजपूत करणी सेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें उचित सजा दी जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................