रक्षाबंधन पर्व ,पूर्णिमा पर तिलकपुर धाम मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Aug 9, 2025 - 12:40
 0
रक्षाबंधन पर्व ,पूर्णिमा पर तिलकपुर धाम मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 तहसील क्षेत्र के तिलकपुर धाम में शुक्रवार रात्रि को सत्संग व पूर्णिमा को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। परमहंस सद्गुरु श्री हरचन्द दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया है कि पूर्णिमा पर परमहंस सद्गुरु श्री हरचन्द दास महाराज के आश्रम पर रात्रि को सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह हवन व पूजा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित राजस्थान उत्तर प्रदेश, हरियाणा,दिल्ली,मध्य प्रदेश,उत्तराखंड सहित दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नतें मांग, सुख-समृद्धि की कामना की।
 इस अवसर पर तिलकपुर धाम के पीठाधीश्वर महंतश्री बालक दास जी महाराज , प्रकाश झूथाहेडा, केवल राम गुर्जर, डॉ.मातादीन,गोपी भाई, सेवादार अमर सिंह, राकेश पाखर, मोहन लाल, विश्राम दत्त, सतेन्द्र यादव, रामवीर, हरचन्द थानेदार, चौधरी जगदीश जाटव,केशव गुर्जर, राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी,मा.प्यारे लाल नंदराम वकील, मनोहर लाल, महंत फलाहारी दास,आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................