भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी धूमधाम से मनाया गया

Aug 9, 2025 - 12:41
 0
भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी धूमधाम से मनाया गया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही माहौल में उत्सव की खुशबू घुली हुई थी। बहनों ने सज-धज कर अपने भाइयों को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन अपने भाइयों की कलाई पर प्यार और विश्वास की डोर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। मिठाई और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। रंग-बिरंगी राखियों की शुक्रवार से ही दुकानों पर भी खरीदारों की लंबी कतारें देखी गईं।
जगह-जगह बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था, जो नन्हीं-नन्हीं राखियां और चॉकलेट लेकर अपने भाइयों-बहनों को खुश कर रहे थे। राखी के इस पावन अवसर पर पूरे कस्बे में प्रेम, अपनत्व और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने में जुटा रहा, जिससे नगर का हर कोना रिश्तों की मिठास और त्यौहार की रौनक से सराबोर हो गया।
 आज रक्षाबंधन त्यौहार पर सवेरे से ही रोड पर वाहनों के आवागमन से बार-बार मालाखेड़ा रोड कठूमर रोड पर जाम लग रहा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................