लायंस क्लब ने अलग अंदाज में मनाया रक्षाबन्धन पर्व

Aug 9, 2025 - 12:43
 0
लायंस क्लब ने अलग अंदाज में मनाया रक्षाबन्धन पर्व


राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
लायंस क्लब राजगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने पर्यटक स्थल झरना में स्थित लायंस वाटिका एवं मालाखेड़ा गेट के पास शीतला वाटिका में विभिन्न प्रकार के 101 पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनको संरक्षित करने का संकल्प लिया एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़-पौधों को बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के प्रांतीय सलाहकार खेम सिंह आर्य , लायंस वाटिका के संयोजक नंदलाल बैरवा, पूर्व रीजन चैयरपर्सन वीरेन्द्र दाधीच, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय यादव एवं लायन टेमर सुरेश सैन सहित क्लब के सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................