आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

उदयपुरवाटी खेल मैदान से निकाली जाएगी एक विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा ,कथा को लेकर कथा स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से, 20 अगस्त को होगी पूर्णाहुति , भंडारे का भी होगा आयोजन

Aug 11, 2025 - 13:57
 0
आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे  में मेन बाजार स्थित एसबीआई बैंक के ठीक सामने सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में कल 13 अगस्त से आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा l मंदिर के महंत श्याम शरण मनीष महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि कल 13 अगस्त को ही उदयपुरवाटी खेल मैदान से प्रातः 9:15 बजे महिलाओं द्वारा एक विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई सांवरिया सेठ धाम पहुंचेगी l सांवरिया सेठ मंदिर में बाबा का अलौकिक फूलों से श्रृंगार किया जाएगा, इत्र वर्षा होगी एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा l मनीष महाराज के अनुसार आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 13 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित होगी l भागवत कथा को लेकर कथा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं l सांवरिया सेठ मंदिर के महंत श्यामशरण मनीष महाराज ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त को पूर्ण आहुति होगी एवं इसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................