दही हांडी प्रतियोगिता का हर्षोल्लास से हुआ आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी महोत्सव का हुआ आयोजन किया गया।
मंदिर महंत पूर्ण दास, पंडित मदन मोहन शास्त्री, समिति अध्यक्ष दीनदयाल मंडावरा सचिव विश्वास मित्तल एडवोकेट ने बताया की
गणेश जी महाराज और लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर तिलक लगा दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर मंदिर को रंगीन रोशनियों और रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया रंगीन आतिशबाजियां पटाखे आदि चलाए गए आतिशबाजी चलाई गई। मंच संचालन मंदिर महंत एडवोकेट मदन मोहन शास्त्री और लोकेश तिवारी ने किया


