निरंकारी मिशन का वननेस वन हरियाली संग सेवा समर्पण की अभिव्यक्ति
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ते हुए रविवार 17 अगस्त 2025 को वननेस वन परियोजना के पांचवें चरण के अंतर्गत हर वर्ष की भांति सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राज पिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से राजगढ़ के निरंकारी सत्संग भवन के समीप मोक्षधाम में सेवा दल संचालक मनोहर लाल की देखरेख में में वृक्षारोपण किया गया।
वननेस वन परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं यह प्रकृति सेवा और सह अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरितिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है यह अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव मानवीय उत्तरदायित्व और सह अस्तित्व की भावना को सुद्धढ करने का एक समर्पित प्रयास है
वननेस वन का यह अभियान सेवा समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है, नि: संदेह है यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है।


