खैरथल में अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान: जिले का नाम और मुख्यालय बदलने के विरोध में संयुक्त व्यापारी वर्ग का बड़ा फैसला

Aug 17, 2025 - 11:21
 0
खैरथल में अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान:  जिले का नाम और मुख्यालय बदलने के विरोध में संयुक्त व्यापारी वर्ग का बड़ा फैसला

खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर "भर्तृहरि नगर" रखने और जिला मुख्यालय के संभावित बदलाव को लेकर खैरथल में विरोध की लहर तेज़ हो गई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा दिल्ली स्थित अपने आवास पर खैरथल के पत्रकारों और प्रबुद्धजनों से की गई बातचीत के बाद से यह मुद्दा और अधिक गर्मा गया है। आज शनिवार शाम को व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा की अध्यक्षता में सब्ज़ी मंडी स्थित कार्यालय में सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल रविवार से खैरथल में अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा।
बैठक में शामिल व्यापारी संगठनों ने यह स्पष्ट किया कि खैरथल की ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................