उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंड मुख्यालय स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर में दिनांक 16 अगस्त 2025,शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दीनदयाल शर्मा के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के नवीन भवन परिसर (भरतपुर दरवाजा) में मनाया गया । अध्यक्ष के रुप में आनन्द प्रकाश धावाई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में घमण्डी लाल मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधा-कृष्ण दर्शन,शिशुवाटिका, गोवर्धन पर्वत ,श्री कृष्ण महारासलीला,कंस कारागार, शबरी के राम,अशोक वाटिका, केवट की नाव इत्यादि नन्हे मुन्ने भैया बहिनों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत की ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर से आनन्द प्रकाश धावाई (सदस्य जिला समिति भरतपुर), चैतन्य प्रकाश अग्रवाल ( जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख एवं शिशु वाटिका प्रभारी भरतपुर), इन्द्रप्रकाश शर्मा(संकुल प्रमुख बयाना), बलीचन्द शर्मा (प्रधानाचार्य उ.प्रा.बालिका आ.वि.मं.बयाना), सुधीर शर्मा (कार्यालय प्रभारी उ.मा.आ.वि.मं.बयाना),उपसमिति वैर से अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, व्यवस्थापक घमण्डी लाल मीणा,छैलबिहारी गुप्ता,देवेन्द्र शरण पाठक एडवोकेट,हेमराज गुप्ता,गोविन्द धाकड़ ,मोहनस्वरुप, प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा, एवं विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य-आचार्या उपस्थित रहे। साथ ही थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत मय जाप्ता के विधालय परिसर में पैनी नजर बनाए हुए थे। साथ ही कस्वा में हर मन्दिर एवं सार्वजनिक स्थानों पर राउंड लेते हुए नजर आए। भीषण गर्मी के बाबजूद भी लोगों का तांता आकर्षित झांकियां देखने के लिए विधालय परिसर में लगा रहा। आकर्षित झांकियो में सुसज्जित नन्हे मुन्ने भैया बहिनों ने लोगों का मनमोहा।


