अभय समाज के कलाकारों द्वारा मनाई गई जन्माष्टमी

Aug 17, 2025 - 11:45
 0
अभय समाज के कलाकारों द्वारा मनाई गई जन्माष्टमी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजर्षि  अभयसमाज स्थित भर्तृहरि धाम मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लाह के साथ कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई ।
राज ऋषि अभय समाज के प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम रात्रि 12:00 बजे तक चला जिसमें कलाकारों ने मनमोहक कृष्ण जन्मोत्सव पर भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें महेश चंद शर्मा अमित वशिष्ठ दीपक पंडित अशोक उपाध्याय योगेश सोनी देवकीनंदन विकास मुकेश सैनी राहुल शर्मा मोहित सोनी एवं कुमारी राधिका ने अपने भजनों की मधुर प्रस्तुति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रभावित किया यह सारा कार्यक्रम संगीत निर्देशक जितेंद्र गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ ।
 इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा उप मंत्री मुकेश सैनी महानिदेशक मनोज कुमार गोयल उपनिदेशक परशुराम कौशिक सहित कार्यकारिणी के समस्त सदस्य कलाकार सदस्य बाल कलाकार एवं प्रेक्षा ग्रह प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे 
जैसे ही रात्रि 12:00 बजे श्री कृष्णा बाल  गोपाल का मानव रूप में प्रकट होने पर घंटा ध्वनिसहित आरती की गई और इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया संपूर्ण व्यवस्था प्रसाद आदि की मंदिर प्रभारी अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों पंडित महेश चंद शर्मा ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा की गई ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................