शहर में अब सड़क पर कचरा फेंकते ही कटेगा चालान, नगर निगम ने बनाया नियम

Aug 17, 2025 - 13:10
 0
शहर में अब सड़क पर कचरा फेंकते ही कटेगा चालान, नगर निगम ने बनाया नियम

जयपुर (कमलेश जैन) अब राजधानी जयपुर के सड़कों पर कचरा और गंदगी दिखाई नहीं देगी क्योंकि इसके लिए एक नया प्लान नगर निगम के द्वारा बनाया गया है। इंदौर के तर्ज पर यहां भी अनोखा और सख्त नवाचार शुरू किया गया है। यहां पर रोजाना सुबह नगर निगम की टीम कचरे की थैलियां में मिले बिल पैकेजिंग और दस्तावेजो से पता चले कि किसने कितना कचरा फेंका है और अगर कोई दोषी मिलता है तो उसपर कार्रवाई भी की जा रही है।
 मालवीय मार्ग से लेकर सी-स्कीम तक इस नए अभियान का असर दिखने लगा है। लोग अब सड़क पर कचरा फेंकने से पहले दो बार सोचने लगे हैं, क्योंकि अब हर फेंका गया कचरा बोलने लगा है और गुनहगार का पता बता रहा है।
 सबसे पहले इंदौर में इसका सफल परीक्षण किया गया था और इंदौर में सफलता मिलने के बाद अब जयपुर में भी इस नए नियम को लागू कर दिया गया है ताकि कचरा फेंकने वालों को अब उनके कचरे के माध्यम से ही पकड़ा जा सके। अगर कोई सड़क पर कचरा फेंक कर जाएगा तो उसका चालान कटेगा।

गंदगी रोकने के लिए कर रहे ये भी

  • 1- अस्थायी कचरा डिपो हटाकर वहां पौधे लगाए जा रहे हैं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेंच लगाई जा रही हैं। इससे लोगों की आवाजाही बढ़ने से कचरा डालने वाले दूर रहते हैं। शिवाजी नगर समेत कुछ कॉलोनियों में यह प्रयोग सफल रहा है। 
  • 2- सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है और सड़क पर कचरा फेंकते ही चालान काटा जा रहा है।
  • 3- पांच राइडर्स नियमित रूप से बाजारों में गश्त कर कचरा फैलाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
    केवल हूपर में डालें

सड़क को गंदा करने वालों पर सख्ती की जा रही है। सीसीटीवी के जरिए चालान शुरू हो चुके हैं। निगम क्षेत्र को साफ रखना चाहते हैं। कचरा केवल हूपर में ही डालें, सड़क पर फेंकने से बचें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................