नीला ड्रम फिर आया सुर्खियों में, किशनगढ़बास में नीले ड्रम में मिला युवक का शव: पुलिस जांच मे जुटी

किराए पर रहता था परिवार घटना के बाद परिवार फरार

Aug 17, 2025 - 13:26
Aug 17, 2025 - 13:40
 0
नीला ड्रम फिर आया सुर्खियों में,  किशनगढ़बास में नीले ड्रम में मिला युवक का शव: पुलिस जांच मे जुटी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप खैरथल तिजारा के किशनगढ़बास नगर पालिका  के वार्ड नंबर 14 की आदर्श कॉलोनी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान में रखे नीले रंग के ड्रम से दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में ड्रम के अंदर से एक लाश बरामद हुई।
मकान मालिक राजेश शर्मा के घर में 5 जुलाई 2025 को  यू पी का परिवार किराए पर आया था। परिवार में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल थे। शनिवार शाम तक बच्चे मोहल्ले में दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद पूरा परिवार अचानक घर से गायब हो गया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर यह परिवार रह रहा था। रसोई में रखे ड्रम में लाश को छिपाकर रखा गया था और रसोई को बंद कर परिवार फरार हो गया।।  ड्रम में रखी लाश पर नमक डाला गया था, संभवतः सड़न और दुर्गंध को रोकने के लिए।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजेंद्र निर्वाणा और थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान मालिक से पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।


डीएसपी राजेंद्र निर्वाण ने बताया कि सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी से मकान में बदबू आ रही है मौके पर पहुंचे तो देखा कि ऊपर की मंजिल में किचन में एक ड्रम मिला ड्रम को को चेक किया तो उसमें लाश मिली मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई है मृतक मकान में किराए पर रहता था मृतक  हंसराज ऊर्फ सूरज निवासी नवादिया पोस्ट खाडेपुर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है
मृतक हंसराज उर्फ सूरज गांव भिडूसी में सूर्या ब्रिक्स पर काम करता था मकान मालिक का पुत्र जितेंद्र शर्मा भी सूर्या ब्रिक्स  पर मुनीम  का काम करता था  5 जुलाई को जितेंद्र शर्मा हंसराज के परिवार को अपने घर पर ले आया ऊपर के मंजिल पर किराए पर रख लिया। घटना वाले दिन से तीन पहले मकान मालिक राजेश उसका दूसरा पुत्र राहुल दोनों ही बीकानेर के माधवगढ़ में गये हुए थे वहा जिप्सम का काम करते है दूसरा बेटा टोनी गाड़ी चलाता है वह भी 3 दिन से बाहर है घर पर  जितेंद्र शर्मा वह उसकी मा  व उसका बेटा 13 साल का है  था उसकी पत्नी 2014 में मौत हो चुकी है,  घटना के बाद मकान मालिक का बेटा जितेंद्र शर्मा किराएदार  मृतक की पत्नी व तीनो बच्चे गायब है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................