सरकारी स्कूल के पास बाइक को रूकवाकर अपहरण कर मारपीट नकदी छीनी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र के कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास बाइक को रूकवाकर उस पर सवार दो भाईयों का करीब आधा दर्जन लोग स्कार्पियो गाड़ी में अपहरण कर ले गए तथा मारपीट कर एक आईफोन व 13 हजार रूपये की नकदी छीन ली। पुलिस ने बताया कि तालाब गांव निवासी अनिल प्रजापत पुत्र भोलाराम प्रजापत ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया कि वह व उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत करीब पांच वर्षों से रेलवे स्टेशन बसवा जिला दौसा में बालाजी मोबाईल रिपेयरिंग सेन्टर के नाम से दुकान करते हैं।
उसने माह मार्च-अप्रेल 2025 में क्रिप्टो करेन्सी मैक्सी की आईडी बनाकर उसमें उसने पैसे लगाएं थे। बसवा क्षेत्र में काफी युवाओं द्वारा मैक्सी की आईडी बनाकर पैसे लगाते हैं। 16 अगस्त 2025 को प्रतिदिन की भांति वह व उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत अपने गांव तालाब से रवाना होकर दुकान बसवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपनी बालाजी रिपेयरिंग सेन्टर की दुकान पर गए थे। वह व उसका भाई राजेन्द्र दिनभर दुकान पर कार्य कर शाम को करीब 6.30 बजे अपनी मोटरसाईकिल से वापस अपने गांव तालाब आ रहे थे।
शाम को करीब पौने सात बजे कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमारे पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी बिना नम्बरी सफेद आई और उनकी बाइक को रूकवा लिया। स्कार्पियो गाड़ी से पांच-छह लोग उतरे और हम दोनों भाईयों को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में पटककर अपहरण कर राजगढ़ की तरफ ले गए तथा उनके साथ में मारपीट की गई। उक्त लोगों ने हमसे 20 हजार रूपये मैक्सी के डॉलर की मांग की। इस पर हम दोनों भाईयों ने साफ इनकार कर दिया कि हम मैक्सी में किसी प्रकार की ट्रेड नहीं करते हैं। तब उन्होंने हमारे साथ पुनः मारपीट की तथा हम दोनों भाईयों के ऊपर दो-दो बदमाश बैठ गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।
उसका मोबाईल आईफोन 14 प्रो जिसमें दो सिम लगी थी। उसको छीन लिया एवं उसके भाई राजेन्द्र की जेब में रखी 13 हजार रूपये की नकदी छीन ली। अनजान जंगल में ले जाकर हम दोनों भाईयों के साथ खूब मारपीट की गई। उक्त लोगांे में से किसी व्यक्ति ने फोन करके पूछा कि हमने इन दोनों लड़कों को उठा लिया हैं तब उनमें से किसी ने कहा कि गर्दन पर किसी प्रकार का टैटू गुदा हुआ हैं उसको उठाना था। लेकिन हम दोनों भाईयों की गर्दन पर किसी प्रकार का टैटू नहीं था। बदमाशों ने हमारे साथ पुनः मारपीट कर रात करीब 1 बजे जयपुर-भरतपुर रोड़ पर बालाजी मोड़ के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

