नैनन में श्याम समायो,,, सकट के बांके बिहारी मंदिर मे बही भजनों की बयार, भगवान श्री कृष्ण की बाल रूप की संजीव झांकी सजाई
सकट कस्बे के श्री बांके बिहारी मंदिर में भाद्रपद कृष्ण एकादशी को बांके बिहारी जी का रात्रि जागरण हुआ। मंदिर के महंत संत देवा दास त्यागी महाराज ने बताया की इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की बालरूप की संजीवन झांकी भी सजाई गई जो आकर्षक का केंद्र रही। उन्होंने बताया कि जागरण की शुरुआत गणेश वंदना के साथ सकट गांव के स्थानीय गायक कलाकार गोपाल पांचाल व पप्पू सोनी ने गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है भजन गाकर की वही गायक कलाकार बाबूलाल चौबे व हरिमोहन झालानी ने श्याम जी का भजन रात श्याम सपने में आए दहिया पी गए सरररर व बांके बिहारी की देख छटा मेरो मन है गयो लता पता व छोटी सी थारी आगली जी कया डूंगर ने उठायो जी ओ जी सांवरा,, जैसे भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वही भजन संध्या के दौरान गायक कलाकार हरि शंकर गुरुजी, महेंद्र छीपी, सुदामा मीणा, कमलेश मीणा आदि कलाकारों ने भी श्याम जी हनुमान जी श्री राम जी शिव जी आदि देवी देवता के भजनों की मधुर मधुर प्रस्तुतियां पेशकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबुर कर दिया इस दौरान महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए। इस मौके पर मंदिर को आकर्षण रोशनी से सजाया गया वहीं मंदिर में विराजित श्री बांके बिहारी जी राधा जी हनुमान जी, गणेश जी व शिव परिवार की प्रतिमाओं की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक झांकी सजाई गई। रात्रि जागरण का समापन भगवान की आरती के साथ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

