हीरामल बाबा के मेले में दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

Aug 19, 2025 - 13:42
 0
हीरामल बाबा के मेले में दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

 सकट क्षेत्र के कुंडला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित हीरामल बाबा के मंदिर पर बाबा का एक दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित हुआ। मेले में आस पास के गांवों के अलावा दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे और हीरामल बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और परिक्रमा लगाकर मत्था टेक मन्नतें मांगी। हीरामल बाबा के पिराना जय राम मीणा ने बताया कि मेले का कार्यक्रम शुरू होने से पहले ग्रामीणों के द्वारा डीजे की स्वर लहरियों के साथ नाचते गाते हीरामल बाबा की निशान झण्डा यात्रा निकाली गई। हीरामल बाबा के मंदिर से ध्वज पूजन के साथ निशान यात्रा विधिवत रवाना हुई जो गांव की नगर परिक्रमा करते हुए वापिस हीरामल बाबा के मंदिर पर पहुंची जहां ग्रामीणों द्वारा हीरामल बाबा के मंदिर पर निशान (झंडा)  चढ़ाकर विधिवत मेले की शुरुआत की गई। मेले के अवसर पर गोठिया पार्टी के कलाकारो के द्वारा भजनों के माध्यम से हीरामल बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। भंडारा शुरू होने से पहले गांव के पंच पटेलों ने हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ सामुहिक आहुतियां डालकर हीरामल बाबा से क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। यहां आयोजित भंडारे में कुंडला, रामसिंहपुरा, देवती, प्रधाना का गुवाड़ा,खेडली, वीरपुर, लाकी, नरवास सहित अन्य गांवों के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर माय भारत युथ मंडल कूडला के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, रामजीलाल मीणा, छोटेलाल, भीमाराम, कानाराम सहित गांव के अन्य पंच पटेल मौजूद रहे। 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................