शराबी का उत्पात, कई घायल, बाजार में तोड़फोड़

Aug 22, 2025 - 13:15
 0
शराबी का उत्पात, कई घायल, बाजार में तोड़फोड़

टपूकड़ा (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के समीप टपूकड़ा कस्बे में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शराबी ने नूह चौक पर कई लोगों को घायल कर दिया, गोलगप्पे और जूस की रेहड़ियों को पलट दिया, और एक लोडिंग केन्ट्रा गाड़ी पर लकड़ी मारकर उसके शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने एक अन्य गाड़ी के टायर की हवा भी निकाल दी। इस घटना से नूह चौक पर दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सरकारी अस्पताल की ओर जाने वाली कई एंबुलेंस और स्कूल बसें आधे घंटे तक फंसी रहीं।

शराबी का उत्पात यहीं नहीं रुका। वह टपूकड़ा बाजार पहुंचा और वहां कई दुकानों में तोड़फोड़ की। गुस्साए दुकानदारों में से एक ने शराबी की जमकर पिटाई की, जिससे वह नाली में गिर गया। इसके बाद शराबी थाने के सामने पहुंचा और वहां एक गोलगप्पे की रेहड़ी को पलट दिया। इस दौरान भीड़ ने उसकी फिर से पिटाई की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही और उसे हिरासत में नहीं लिया।

शराबी इसके बाद नूह चौक पहुंचा और वहां भी उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची और फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार, स्थानीय लोगों ने शराबी के परिजनों को बुलाया। शराबी का बेटा मौके पर पहुंचा और उसे गाड़ी में डालकर घर ले गया। इस घटना से टपूकड़ा कस्बे में दिनभर तनाव का माहौल रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................