महवा में ‘क्लीन अप ड्राई’ अभियान का हुआ आयोजन
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
नगर पालिका महुवा के सहयोग से CDC Organisation के द्वारा नगर पालिका महवा में शुक्रवार को क्लीन अप ड्राई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण के प्रति आमजन कोजागरूक करना था।
इस अवसर पर नगर पालिका महुवा के अधिशाषी अधिकारी राजेश मीना,सफाई निरीक्षक रामलखन गुर्जर ,SBM प्रभारी हेमराज बैरवा , CDC Block Coordinator कमलेश्वर प्रसाद शर्मा , शिव शंकर एवं सफाई मित्रा मौजूद रहे। इस दौरानसभी अधिकारियों और सफाई मित्रों ने उपस्थित आमनागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाना ही स्वस्थ समाज की पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि कचरे को अलग-अलग रखने से पर्यावरण की रक्षा होती है और पुनर्चक्रण भी संभव बनता है। इस अभियान में SBI Foundation का विशेष सहयोग रहा। इस पहल से महुवा नगर पालिका क्षेत्र के नगरवासियों में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।


