केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ,महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Aug 24, 2025 - 12:38
 0
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ,महाराणा प्रताप  क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

बहरोड (योगेश शर्मा)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ,महाराणा प्रताप  क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  । 
यह कार्यक्रम राज्यकिय माध्यमिक विद्यालय बिजोरा वास में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान कुल 150 पौधे रोपित किए गए । यह वृक्षारोपण कार्यक्रम CISF MPRTC Behror, राजस्थान पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड और कंटिनेंटल पेट्रोलियम लिमिटेड के सहयोग से कराया गया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के उप प्राचार्य कोड़ा राजू (कमांडेंट), विनय  भारद्वाज(सहायक कमांडेंट), छह अधीनस्थ अधिकारी गण, बारह अन्य पद एवं 120 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे । इस कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड कोटपुतली बहरोड़ से  राजकुमार सेहरा, रीजनल ऑफिसर एवम डॉक्टर उदित सोनी जी भी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगो का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................