अलवर पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए दी जानकारी

Aug 24, 2025 - 12:57
 0
अलवर पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए दी जानकारी

अलवर (अमित भारद्वाज)

अलवर पुलिस द्वारा साइबर अपराध को रोकने के लिए महत्पूर्ण कदम उठाया गया है।  जिसको लेकर अब साइबर अपराधों में कमी देखने को मिली है।  जिसको लेकर अलवर पुलिस ने स्कूल कोचिंग सहित तमाम जगह जाकर साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर एक अभियान चलाया है और इस अभियान के तहत पुलिस बच्चों स्कूल टीचर और बच्चों के अभिभावकों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करने में लगी हुई है।  रविवार को जयपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल में आज विद्यार्थियों एवं जिला झुंझुनू ,चूरू ,जयपुर से विभिन्न विद्यालयों से टूर्नामेंट  के लिए आए हुए विद्यार्थियों को साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।  साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्कूल में करीब 300 बच्चे स्कूल स्टाफ और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।  अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर लाल साइबर एक्सपर्ट उमेश खत्री द्वारा साइबर को लेकर जानकारी दी बच्चों को पुलिस फ्रेंडली होने व उनके साथ होने वाले अपराधों की सूचना बिना संकोच पुलिस को देने  एवं सूचना देने पर उनका नाम निवास स्थान गोपनीय रहने के बारे में जानकारी दी गई। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................