भरतपुर :जिले में 5 बाल आधार एवं 5 व्यस्क आधार नामांकन केन्द्र होंगे स्थापित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 25 अगस्त। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले में 10 आधार नामाकंन केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को स्थानीय स्तर पर मिले इसके लिए आवश्यक स्थानों पर आधार नामांकन/अद्यतन केन्द्र स्थापित किये जायें। उन्होंने ई-मित्र सेवाओं की भी निरन्तर मॉनिटरिंग रखते हुए आमजन को निर्धारित दरों के अनुसार आवेदन ऑनलाइन करने, विभागीय योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग पुष्पेंद्र कुंतल ने बताया कि आमजन को आधार नामांकन एवं अद्यतन संबंधी सेवाएँ सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु जिले में आधार नामांकन केन्द्र की आवश्यकता है। बैठक में समिति ने जिले के सभी ब्लॉकों पर 5 बाल आधार नामांकन केंद्र (ब्म्स्ब्) तथा 5 वयस्क आधार केंद्र (म्ब्डच्) स्थापित किए जाने का निर्णय लिया। शीघ्र ही नए आधार केन्द्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इससे जिले के नागरिकों को निकटतम स्तर पर ही आधार संबंधी सुविधाएँ सरलता एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग विवेक दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


